चीन को मिली बड़ी कामयाबी, चाँद के पृथ्वी से नजर नहीं आने वाले हिस्से में उतारा यान
चीन का कहना है कि उसका चालक रहित अंतरिक्ष यान चांद के उस हिस्से पर उतारा है जो पृथ्वी से दिखाई नहीं देता है.ये चांद का वो इलाक़ा है जहां अभी तक कोई नहीं गया है और किसी ने अभी तक यहां जाने की कोशिश भी नहीं की थी. चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने एक बयान में बताया है- चांग-ई-6 विमान बीजिंग के समयानुसार सुबह 06ः23 बजे चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास एटकेन बेसिन में उतरने में कामयाब रहा.

चीन ने ये अभियान 3 मई को रवाना किया था. इस अभियान का मक़सद चांद के इस हिस्से से चट्टान और मिट्टी इकट्ठा करके धरती पर लाना है. ये अभियान चांद की सबसे प्राचीन चट्टानों को इकट्ठा कर सकता है. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विशाल क्रेटर है, जहां ये यान उतरा है. इस अभियान के सामने कई मुश्किलें भी थीं. चांद के पार पहुंचने पर यान के साथ संपर्क करना मुश्किल हो जाता है.
👉 यह भी पढ़ें:
- चीन की रेगिस्तान में ‘न्यूक्लियर फोर्ट्रेस’! अमेरिका को जवाब देने की तैयारी, शिनजियांग में बन रहा विशाल गुप्त सैन्य अड्डा
- ताइवान पर शी जिनपिंग की सख्त चेतावनी: “गलती हुई तो चीन और अमेरिका आमने-सामने आ सकते हैं”
- धरती पर बढ़ता ताप का कहर: इतिहास का तीसरा सबसे गर्म अप्रैल, खतरे की सीमा के बेहद करीब दुनिया
- अमेरिका को चीन की दोटूक चुनौती: ईरानी तेल पर पाबंदियां मानने से साफ इनकार
- चंद्रमा से ऐतिहासिक वापसी: आर्टेमिस द्वितीय मिशन ने रचा नया इतिहास
- ताइवान के पास चीन का बड़ा दांव: 40 दिनों के लिए हवाई क्षेत्र बंद, बढ़ा सैन्य तनाव



