बांग्लादेश ; मोहम्मद यूनुस को बनाएं अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार;नाहिद इस्लाम
बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के नेता नाहिद इस्लाम ने शेख देश चलाने के लिए गठित होने वाली अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस का नाम दिया है .उन्होंने राष्ट्रपति से जल्द से जल्द प्रोफेसर यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनाने का आग्रह किया.
👉 यह भी पढ़ें:
- बैंकॉक में पीएम मोदी की बांग्लादेश के नेता मुहम्मद युनूस से मुलाकात, माहौल खराब करने वाली बयानबाजी से बचने की दी सलाह
- भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई पहल, मोहम्मद यूनुस ने गलतफहमियों को दूर करने पर दिया जोर
- शेख हसीना को भारत में चुप रहना चाहिए;मोहम्मद यूनुस
- बांग्लादेश को एक परिवार बनाएंगे;मोहम्मद यूनुस

आंदोलन के समन्वयकों में से एक नाहिद इस्लाम ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया फेसबुक पर वीडियो संदेश में मुख्य सलाहकार के नाम का प्रस्ताव रखा.उस वक़्त उनके साथ कोऑर्डिनेटर आसिफ महमूद और अबू बक्र मजूमदार भी मौजूद थे.
इस्लाम ने यह भी कहा कि अंतरिम सरकार का मुखिया बनने के बारे में उनकी प्रोफेसर यूनुस से बात हो चुकी है.उन्होंने कहा, हमने मोहम्मद यूनुस से भी बात की है. वह छात्रों की अपील पर बांग्लादेश के लिए ये यह अहम जिम्मेदारी लेने के लिए सहमत हो गए हैं.
भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन ने यह भी कहा कि सलाहकार परिषद के दूसरे सदस्यों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी.


