बाल्टीमोर: अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने रोका बचाव अभियान, लापता छह लोगों को माना मृत
👉 यह भी पढ़ें:
- भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की बड़ी कामयाबी: जलते सिंगापुरी जहाज को तट से सुरक्षित दूर किया गया
- भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की बड़ी कामयाबी: जलते सिंगापुरी जहाज को तट से सुरक्षित दूर किया गया
- मुस्तफाबाद में छह मंजिला इमारत ढही, चार की मौत, रेस्क्यू जारी
- असम की कोयला खदान हादसा: एक मजदूर का शव मिला, बचाव अभियान जारी
अमेरिकी प्रांत मैरीलैंड के बाल्टीमोर शहर में जहाज से टकराने के बाद हुए पुल हादसे से जुड़े बचाव अभियान को अब रोक दिया गया है. अमेरिकी कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने छह लापता श्रमिकों को मृत मान लिया है.माना जा रहा था कि हादसे के वक्त ये सभी पुल पर गड्ढों को भरने के काम में जुटे थे और जहाज के पुल से टकराने के बाद पानी में गिर गए थे.

ये सभी लापता हैं और परिस्थितियों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वो शायद ही जीवित होंगे.अमेरिकी कोस्ट गार्ड के अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे समय बीत रहा है, बचाव कार्य मुश्किल होता जा रहा है.


