अरामको का मुनाफा 25 फीसदी घटा
सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको के मुनाफे में भारी गिरावट देखी गई है. उत्पादन में कटौती और साल 2023 में तेल के दामों में गिरावट को इसकी सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है. साल 2022 में कई रिकॉर्ड बनाने के बाद 2023 में अरामको का मुनाफा 25 फीसदी घटकर 121 अरब डॉलर रह गया है.



