अजमेर। अजमेर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुष्कर घाटी में 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक बच्चे व एक सवारी की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।
पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के करीब 31 लोग प्राइवेट मिनी बस में अजमेर से पीसांगन मायरा भरने जा रहे थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान अस्पताल में दूसरे व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों का उपचार अजमेर जेएलएन अस्पताल में किया जा रहा है। पड़ताल में सामने आया कि बस पहले भी खराब होकर रुक गई थी। इसके बाद वापस स्टार्ट होकर चली थी। हादसे की असल वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल 29 लोगों का इलाज चल रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
- Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल
- गुजरात-महाराष्ट्र हाईवे पर दो बसों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 7 लोगों की मौत, कई घायल
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?


