ऑपरेशन सिंदूर में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग मारे गए

Date:

नई दिल्ली। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में जैशमोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार के 14 लोगों के मारे जाने की खबर सूचना है। इसके अलावा, मसूद अज़हर का आतंकी भाई रऊफ असगर भी गंभीर रूप से घायल हैं। मारने वालों की लिस्ट में मसूद अज़हर के भाई और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी रऊफ असगर का बेटा हुज़ैफ़ा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा, रऊफ असगर के भाई की पत्नी की भी मौत की खबर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैशमोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर की ओर से कहा गया है कि भारत द्वारा बहावलपुर में जामिया मस्जिद सुब्हान अल्लाह पर किए गए हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी साथी मारे गए। उल्लेखनीय है कि मसूद अजहर जैशमोहम्मद का संस्थापक और मोस्ट वांटेड आतंकी है। मसूद भारत के लिए सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक माना जाता है। मसूद अजहर को 1999 में इंडियन एयरलाइंस को हाइजैक करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे बंधकों की रिहाई के बदले छोड़ा गया। इसके बाद से वह पाकिस्तान में बैठकर साजिश रचता रहा है। मसूद अजहर के नेतृत्व में जैशमोहम्मद ने 2001 में भारतीय संसद पर हमला किया, 2000 में जम्मूकश्मीर विधानसभा पर हमला किया, 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमला किया और 2019 में पुलवामा में आत्मघाती हमला जैसे कई बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दिया।ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने मसूद अजहर के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया। बताया जाता है कि हमले में बहावलपुर में उसका मदरसा और जैश का मुख्यालय पूरी तरह तबाह हो गया। मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई में दहशत: अभिनेत्री के घर दोबारा बम की धमकी, जांच में निकला झूठा अलर्ट

दक्षिण भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री तृषा कृष्णन के...

अंडमान सागर में दर्दनाक हादसा: 250 से अधिक रोहिंग्या और बांग्लादेशी लापता, बच्चों की भी आशंका

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार,...