Japan Earthquake Today से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रविवार सुबह जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास इवाते (Iwate) क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र में था और इसकी गहराई लगभग 40 किलोमीटर मापी गई।
स्थानीय समयानुसार सुबह 7:25 बजे आए इस भूकंप के झटके आओमोरी (Aomori) और आसपास के कई इलाकों में भी महसूस किए गए। राहत की बात यह रही कि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई और अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
👉 यह भी पढ़ें:
हालांकि, लगातार आ रहे भूकंपों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार भूकंपीय गतिविधियों के कारण कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन (Landslide) का खतरा बढ़ सकता है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में जापान में कई भूकंप दर्ज किए गए हैं। इसी क्षेत्र के पास कुछ दिन पहले 7.2 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप भी आया था, जिसकी तीव्रता बाद में संशोधित की गई थी। इसके अलावा शुक्रवार को माउंट फूजी के पास और यामानाशी प्रांत में भी 5.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
मौसम विज्ञान एजेंसी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में और भूकंप आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।



