ईरान ने अपने पड़ोसी देशों—सऊदी अरब, यूएई, कतर, बहरीन और कुवैत—से युद्ध के दौरान हुए नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है।
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरवानी ने इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक आधिकारिक पत्र भेजा है।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि इन पांचों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है और ईरान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया। इसी आधार पर ईरान ने कहा है कि अब इन देशों की अंतरराष्ट्रीय जवाबदेही तय हो चुकी है।
ईरान की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि उसे हुए हर तरह के नुकसान—चाहे वह भौतिक हो या मानसिक—की पूरी भरपाई की जानी चाहिए।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने इस तरह की मांग की है। इससे पहले भी ईरान अमेरिका से युद्ध में हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग कर चुका है।


