उत्तराखंड;जागेश्वर में देवदार के सैकड़ों पेड़ों पर खतरा
उत्तराखंड में देवदार के शांत जंगल के बीच बसे जागेश्वर में स्थानीय लोग पिछले हफ़्ते उस वक़्त आशंकाओं से घिर गए जब कुछ सरकारी कर्मचारियों ने सड़क किनारे जंगल के 888 पेड़ों पर कट लगाकर उन पर क्रमवार संख्या लिखनी शुरू की. यह कवायद अल्मोड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 309-बी से जागेश्वर धाम की ओर जाने वाली सड़क को चौड़ा करने के लिए की जा रही है.

इस मुद्दे पर स्थानीय लोगों और पर्यावरण-प्रेमियों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है. हालांकि, स्थानीय प्रशासन का कहना है कि अब तक इस बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है. लेकिन स्थानीय निवासियों के बीच इसे लेकर चिंताएं और आशंकाएं बनी हुई हैं.
स्थानीय निवासी कहते हैं, ‘यह हमारा सुबह-शाम का रास्ता है. हम इसके एक-एक पेड़ को पहचानते हैं. उन्हें नाम लेकर पुकारते हैं. एक ही जड़ से निकले पांच वृक्षों को हम पंच-पांडव कहते हैं. ऐसे ही कुछ अर्धनारीश्वर रूप में हैं, कुछ को गणेश बुलाते हैं और कुछ को सप्तर्षि. हम मानते हैं कि ये ऋषि आज भी यहां वृक्षों के रूप में तप कर रहे हैं. हम इन तपस्वियों को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नहीं कटने देंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi in Uttarakhand : मौसम की खराबी के कारण सिमकली नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, मोबाइल पर ही दिया संबोधन
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: शव लेकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल
- लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश
- इबोला के बढ़ते खतरे पर भारत सतर्क, अफ्रीकी देशों की यात्रा से बचने की सलाह
- चंडीगढ़ में बम धमाके की धमकी से हड़कंप, कई स्कूलों और रेल ट्रैक को निशाना बनाने की धमकी



