नालूपानी में भूस्खलन से बंद गंगोत्री हाईवे दो दिन बाद खुला

Date:

नालूपानी में भूस्खलन से बंद गंगोत्री हाईवे दो दिन बाद खुला

दो दिन की मशक्कत के बाद बहाल हुई आवाजाही

धरासू के निकट नालूपानी में भारी भूस्खलन से बंद हुआ गंगोत्री हाईवे आखिरकार सोमवार शाम को खोल दिया गया। हाईवे खुलने से यात्रियों के साथ ही बीआरओ और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

शनिवार रात भारी बारिश से हुआ था भूस्खलन

शनिवार रात मूसलाधार बारिश के कारण धरासू के पास नालूपानी में बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ गिरे थे। बोल्डर न हट पाने के चलते रविवार को पुलिव और एसडीआरएफ ने जोखिम उठाकर फंसे यात्रियों को किसी तरह मार्ग पार करवाया था।

Uttarkashi News: भूस्खलन के 2 दिन बाद गंगोत्री हाईवे खुला, बोल्डर और मलबा  हटाकर बीआरओ ने निकाले यात्री - Gangotri Highway Reopens After Landslide  Near Nalupani

पोकलैंड और जेसीबी से हटाया मलबा

सोमवार सुबह पुनः हाईवे खोलने का काम शुरू किया गया। पोकलेन व जेसीबी की मदद से कठिन परिश्रम के बाद शाम लगभग साढ़े चार बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार हो पाया।

जसपुर-सिल्याण निराकोट सड़क धंसने से नई चिंता

जसपुर-सिल्याण निराकोट सड़क धंसने से मांडो गदेरे के मुहाने पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है। गदेरे का मुहाना बंद होने से झील बनने की आशंका बनी हुई है।

2021 में भी हुआ था बड़ा नुकसान

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में अतिवृष्टि के चलते मांडो गदेरा उफान पर आया था, जिसके कारण गदेरे पर बना पुल बह गया था।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।