बार-बार फास्टैग रिचार्ज करने के झंझट से मिलेगी मुक्ति, आरबीआई के नए नियम से खाते से डायरेक्ट ट्रांसफर हो जाएगा पैसा

Date:

नई दिल्ली। अगर आप अपनी कार से कहीं यात्रा पर निकलते हैं तो टोल नाका आते ही सबसे पहली चिन्ता फास्टैग बैलेंस की होती है। अगर टोल गेट पर पहुंचने पर आपके फास्टैग में पैसे नहीं हुए तो आपको दोगुना टोल चुकाना पड़ता है। इससे बचने के लिए लोग फिर टोल गेट से वापस आकर रिचार्ज करते हैं। बैलेंस आने में काफी समय लगता है। जब बैलेंस खाते में आता है तब आप टोल नाका पार कर पाते हैं। अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने फास्टैग में बैंक अकाउंट से डायरेक्ट पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि आरबीआई ने फास्टैग और एनसीएमसी में ऑटोमेटिक पैसे ट्रांसफर करने के लिए ई-मैंडेट फ्रेमवर्क को मंजूरी दे दी है। ऐसे में आपको इन्हें बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फास्टैग के जरिए टोल कलेक्शन के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है ताकि आप बिना कैश पेमेंट किए तेजी से टोल प्लाजा को पार कर सकें।

बैलेंस कम हुआ तो खुद ही हो जाएगा रिचार्ज

अभी आपको अपने फास्टैग बैलेंस का खुद ही ध्यान रखना होता है। अब एक तय सीमा से नीचे जाने पर आपका फास्टैग खुद ब खुद बैंक अकाउंट से रीचार्ज हो जाएगा। आरबीआई द्वारा दी गई इस नई सुविधा से अब सफर के दौरान आपका अनुभव एकदम बदल जाएगा। नए सिस्टम के मुताबिक, मिनिमम बैलेंस और रीचार्ज की सीमा कस्टमर खुद तय करेंगे। इसके बाद फास्टैग से जुड़े अकाउंट से पैसा अपने आप कटता रहेगा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज सेंसेक्स ने 77,976 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 78,493 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने शुक्रवार को 24,165 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 24,353 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेज़ी देखने को मिली, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48% की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी  की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में देखने को मिली। इसके बाद क्वालिटी वॉल्स में 2.61 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.10 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल में 1.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में देखी गई।  इसी तरह एचडीएफसी लाइफ में 2.39 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 1.04 प्रतिशत की गिरावट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.69 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 0.58 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।