नई दिल्ली। विमानों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला लगातार जारी है। अब गुरुवार को एक साथ 85 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें एयर इंडिया के 20, इंडिगो के 25, एयर इंडिया के 20 तथा अकासा के 20 विमान शामिल है।
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर माह में तो इस तरह की धमकियों का रिकॉर्ड ही बन गया है। पिछले 11 दिनों में 250 उड़ानों को इस तरह की धमकियां दी गई हैं। गुरुवार को तो हद हो गई, जब एक साथ 85 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। दिल्ली पुलिस ने पिछले आठ दिनों में 90 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी के संबंध में आठ अलग–अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया है। डीजीसीए ने भी इस संबंध में कुछ निर्देश जारी किए हैं।
मंत्री ने दिया था आश्वासन
विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कुछ दिनों पहले कहा था कि सरकार उड़ानों को बम की धमकियों के मामलों से निपटने के लिए कानूनों में संशोधन पर विचार कर रही है। इस तरह की धमकी देने वालों को नो फ्लाइंग लिस्ट में डाला जाएगा, लेकिन मंत्री के आश्वासन का कोई असर नहीं दिख रहा है। धमकियों के कारण यात्रियों तथा विमान कंपनियों को लगातार परेशान होना पड़ रहा है। बताया जाता है कि इन धमकियों सेअभी तक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- France Plane Crash: फ्रांस में पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों सहित 11 की मौत
- Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- Plane Crash Horror: रनवे छूते ही धुएं में घिरा विमान, कुछ ही सेकंड में बना आग का गोला; दिल दहला देने वाला Video Viral!
- उड़ान से ठीक पहले बड़ा खतरा! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा; यात्रियों में मची हलचल



