केंद्र सरकार ने बढ़ाए रसोई गैस के दाम, अब उज्जवला योजना के सिलेंडर पर भी देने होंगे 50 रुपए ज्यादा

Date:

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने घरेलू गैस के दाम में 50 रुपए की वृद्धि कर दी है। यह उज्जवला योजना पर भी लागू होगी। इसकी घोषणा केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों हम इसकी समीक्षा करेंगे। कीमत आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। आज ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में भी 2 रुपए की वृद्धि की है।

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 8 अप्रैल 2025 से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है। यह बढ़ोतरी उज्ज्वला योजना और नॉन-उज्ज्वला यानी सभी उपभोक्ताओं पर लागू होगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब औरतों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाता है, इस योजना का फायदा ग्रामीण इलाकों की गरीब महिलाओं को दिया जाता है। अब उज्ज्वला योजना और अन्य उपभोक्ताओं, दोनों को गैस सिलेंडर के लिए 50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अब गैस सिलेंडर की कीमत 500 से बढ़कर 550 रुपये हो जाएगी, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को अब 803 की जगह 853 रुपये चुकाने होंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह फैसला स्थायी नहीं है और इसकी समीक्षा हर 2 से 3 हफ्ते में की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि पेट्रोल और डीजल पर जो एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है, उसका बोझ आम लोगों पर नहीं डाला जाएगा। यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों को हुए 43,000 करोड़ के घाटे की भरपाई के लिए की गई है, जो उन्हें गैस बेचने में हुआ है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।