अब 26 दिसंबर से महंगा होगा लंबी दूरी का ट्रेन सफर, भारतीय रेलवे ने बढ़ाया किराया

Date:

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे जाते हुए वर्ष में यात्रियों को एक झटका देने जा रहा है। 26 दिसंबर 2025 से ट्रेनों के किराए में संशोधन लागू होने जा रहा है। इस फैसले का असर देशभर के करोड़ों यात्रियों पर पड़ेगा, हालांकि रेलवे ने छोटी दूरी की यात्रा करने वालों को राहत दी है। 215 किलोमीटर तक के सफर पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

रेलवे के अनुसार 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर, जबकि मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के तौर पर पटना से दिल्ली की दूरी करीब 1000 किलोमीटर है। ऐसे में जन साधारण एक्सप्रेस (नॉनएसी) से यात्रा करने पर करीब 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। जबकि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने पर यात्रियों को 20 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

करीब 600 करोड़ अधिक होगी कमाई

किराया बढ़ने के बाद से रेलवे को करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। रेलवे के मुताबिक, इस राशि का उपयोग परिचालन लागत को संभालने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा, जैसे स्टेशन सुविधाएं, कोचों का रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था।

किस कैटगरी में कितना किराया

रेलवे के मुताबिक, 215 किमी से ज्यादा के सफर पर साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी होगी।

वहीं, मेल/एक्सप्रेस में नॉनएसी कैटगरी में 2 पैसा प्रति किमी किराया बढ़ जाएगा।

एसी श्रेणी (AC क्लास) में भी 2 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है।

वहीं 500 किमी की नॉनएसी यात्रा पर यात्रियों को कुल मिलाकर सिर्फ 10 रुपये ज्यादा देने होंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वालों का निकला टीएमसी से कनेक्शन, कुंडली खंगाल रही पुलिस

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में एक नया मोड़ आ गया है।  हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कई लोगों का संबंध सोनारपुर की पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के साथ पाया गया है। पुलिस अब हमला करने वालों की पूरी कुंडली खंगाल रही है।