इंदौर। अगर आप वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। रेलवे ऐसे यात्रियों के साथ अब सख्ती कर रहा है। रेलवे ने कहा है कि अगर किसी यात्री ने अब नियम को तोड़ा तो उस पर न सिर्फ पेनाल्टी लगाई जाएगी, बल्कि टीटी उसे बीच रास्ते ही उतार देगा।
कहा जा रहा है कि रेलवे ने अब वेटिंग टिकट पर रिजर्वेशन वाले डिब्बों में सफर करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इसका मतलब है कि अगर आपका टिकट वेटिंग रह गया है तो आप एसी या स्लीपर कोच में सफर नहीं कर सकते हैं। भले ही आपने टिकट स्टेशन की खिड़की से ऑफलाइन ही क्यों न खरीदा हो। इस तरह के टिकट पर भी अब रेलवे ने रिजर्व डिब्बों में सफर करने पर रोक लगा दी है। वैसे तो यह फैसला रिजर्व डिब्बों में कंफर्म टिकट के साथ सफर करने वालों की सहूलियत के लिए लागू किया गया है, लेकिन इसका वेटिंग टिकट पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों पर बड़ा असर पड़ेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- चंडीगढ़ में बम धमाके की धमकी से हड़कंप, कई स्कूलों और रेल ट्रैक को निशाना बनाने की धमकी
- सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, समय रहते बड़ा हादसा टला
- रेल पटरी पर साजिश का अंत: सेना की विशेष ट्रेन रोकने वाले आरोपी को 6 साल की सजा, श्वान ‘जेम्स’ बना जांच का हीरो
- रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव: 1 मार्च से बंद होगा UTS ऐप, RailOne बनेगा एकमात्र प्लेटफॉर्म
- जसीडीह–झाझा रेलखंड पर बड़ा हादसा: टेलवा बाजार के पास मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, तीन पुल के नीचे गिरे
- बाराबंकी में बड़ा रेल हादसा टला: पुल से 30 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरा तेज रफ्तार डंपर, गरीब रथ एक्सप्रेस बाल–बाल बची
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वेटिंग टिकट पर सफर करने का प्रतिबंध आज से नहीं अंग्रेजों के जमाने से लागू है लेकिन इसका सख्ती से पालन नहीं हो पा रहा है। रेलवे का साफ नियम है कि अगर आपने विंडो से भी टिकट खरीदा है और वह वेटिंग रह गया तो उसे कैंसिल कराकर पैसा वापस ले लें। यात्री ऐसा करने के बजाय यात्रा करने के लिए डिब्बे में चढ़ जाते हैं, लेकिन यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए फिलहाल ज्यादा सख्ती नहीं की जा रही।



