नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति एक्टर विवेक दहिया इन दिनों यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। यूरोप में छुट्टियां मना रहे इस कपल को एक बुरे अनुभव का सामना करना पड़ रहा है। उनके साथ फ्लोरेंस में यह लूटपाट हो गई। चोर 10 लाख रुपये सहित सामान और पार्टपोर्ट तक उड़ा ले गए। इस पूरी घटना की जानकारी विवेक दहिया ने दी है।
कपल ने एक दिन के लिए फ्लोरेंस घूमने की प्लानिंग और वे तब हैरान रह गए जब बाहर खड़ी कार से उनका सामान गायब हो गया। विवेक दहिया ने कहा, ‘इस सफर के बारे में सब कुछ अविश्वसनीय रहा सिवाय इस घटना के। हम कल फ्लोरेंस पहुंचे और एक दिन रुकने की प्लानिंग की। हम अपने ठहरने के लिए एक प्रॉपर्टी देखने गए और अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया। हालांकि, जब हम अपना सामान लेने वापस लौटे, तो हम यह देखकर चौंक गए कि कार का ताला टूटा हुआ था और हमारे पासपोर्ट, पर्स, पैसे और हमारे सभी कीमती सामान गायब थे। सौभाग्य से, वे कुछ पुराने कपड़े और खाने का सामान छोड़ गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमेरिका ने विदेशों में स्टूडेंट वीज़ा पर लगाई अस्थायी रोक, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को मिलने वाली फंडिंग पर भी संकट
- भारत की कूटनीतिक पहल: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सीमापार आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने सात प्रतिनिधिमंडल विदेश रवाना होंगे
- उत्तर प्रदेश ;विजिटर्स वीजा पर विदेश गए प्रदेश के 2946 लोग हुए लापता;गृह मंत्रालय का अलर्ट
- विदेश जाकर बसे लोगों के बच्चे नहीं पा सकेंगे सिटीजनशिप


