दिल्ली यूनिवर्सिटी ;मनुस्मृति पढ़ाने का प्रस्ताव ख़ारिज
दिल्ली यूनिवर्सिटी के एलएलबी छात्रों के पाठ्यक्रम में स्टडी मैटीरियल के रूप में मनुस्मृति को शामिल किए जाने की ख़बरों पर वीसी योगेश सिंह ने सफ़ाई दी है. विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव आया था जिसे ख़ारिज कर दिया गया. छात्रों को मनुस्मृति नहीं पढ़ाई जाएगी.



