माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में गड़बड़ी, पूरी दुनिया में बैंक से लेकर विमान सेवाएं तक बाधित

Date:

नई दिल्ली। शुक्रवार को दुनियाभर के तमाम कंप्यूटर और लैपटॉप अचानक बंद पड़ गए हैं। इसके चलते तमाम विमान कंपनियों, माडिया हाउस और बैंक का कामकाज ठप पड़ गया है। कहा जा रहा है कि कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज को तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को काम करने में दिक्कत हो रही है।

जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड में कई बड़े बैंकों और दुकानों में सिस्टम ठप होने की खबर है। ऑकलैंड के एक वूलवर्थ्स स्टोर में सेल्फचेकआउट मशीनों नेकम्प्यूटर प्रॉब्लम में है। इसे रीस्टार्ट की जरूरत है।का मैसेज रहा है। ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के कई देशों में भी ये दिक्कत देखने को मिली है।

अचानक बंद हो गए लैपटॉप और कंप्यूटर

माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि वो इस समस्या की जांच कर रहे हैं जिसके कारण उपयोगकर्ताओं को विभिन्न एप और सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने एक अपडेट जारी किया था जिसके बाद MS विंडोज पर चलने वाले सभी कंप्यूटर्स और लैपटॉप अचानक क्रैश कर रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में आई दिक्कत की वजह से अन्य सेवाओं पर भी असर पड़ा है। लोगों को माइक्रोसॉफ्ट 360, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट Azure, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट क्लाउडपावर्ड सर्विस के इस्तेमाल में दिक्कत हो रही है। 74% यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं 36% यूजर्स को ऐप में प्रॉब्लम रही है।

भारत में एयरलाइंस कंपनियों पर असर

माइक्रोसॉफ्ट में हुई गड़बड़ के चलते एयरलाइंस कंपनियों के सिस्टम में दिक्कत आई है। कई जगह सिस्टम काम नहीं कर रहे। चेक इन और बोर्डिंग पास में दिक्कत रही है। एयरपोर्ट पर कंपनियों के काउंटर पर भीड़ लगी हुई है। मैन्युअल प्रक्रिया अपना कर लोगों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद AIADMK को तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 300 से अधिक नेता TVK के हुए

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद AIADMK को तगड़ा झटका लगा है। AIADMK के 300 से अधिक सदस्य आधिकारिक तौर पर TVK में शामिल हो गए हैं। इसमें एक पूर्व मंत्री भी हैं।