इसरो को मिली एक और कामयाबी, ईओएस-08 उपग्रह सफलतापूर्वक लांच, आपदाओं से निपटने में मिलेगी मदद

Date:

नई दिल्ली। इसरो ने एक बार फिर इतिहास रचा है। श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से शुक्रवार सुबह नए रॉकेट एसएसएलवी डी3 की लॉन्चिंग कर दी गई। इसके साथ ईओएस-08 मिशन के तौर पर नई अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट लॉन्च की गई, जो कि आपदाओं के बारे में अलर्ट देगी। इसे सफलतापूर्वक कक्षा में प्रक्षेपित किया गया। यह एसएसएलवी की अंतिम प्रदर्शन उड़ान होगी।

बताया गया है कि अर्थ ऑब्जरवेशन सेटेलाइट ईओएस-08 पृथ्वी की निगरानी करने के साथ ही पर्यावरण और आपदा को लेकर जानकारी देगा। लगभग 175.5 किलोग्राम वजनी ईओएस-08 में तीन अत्याधुनिक पेलोड हैं। एक इलेक्ट्रो ऑप्टिकल इन्फ्रारेड पेलोड (ईओआईआर), एक ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टमरिफ्लेक्टोमेट्री पेलोड (जीएनएसएसआर) और एक एसआईसी यूवी डोसिमीटर। ईओआईआर पेलोड को मध्यतरंग आईआर और लंबीतरंग आईआर बैंड में दिन और रात दोनों छवियों को कैप्चर करने के लिए डिजाइन किया गया है। जीएनएसएसआर पेलोड महासागर की सतह की हवा के विश्लेषण, मिट्टी की नमी के आकलन और बाढ़ का पता लगाने के लिए अभिनव रिमोट सेंसिंग क्षमताओं को प्रदर्शित करता है। ईओएस-08 में कई स्वदेशी रूप से विकसित घटक भी शामिल किए गए हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोदीजी, अब तो दिल्ली तक पहुंच गए ‘कॉकरोच’, हिम्मत दिखाइए, धर्मेन्द्र प्रधान को हटाइए

विभिन्न परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान को हटाने की मांग उठ रही है। युवाओं की कॉकरोच जनता पार्टी भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। काफी संख्या में युवा जुटे हैं और सरकार से शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं।