मीराबाई चनू ने वर्ल्ड वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप 2025 में जीता सिल्वर
भारतीय स्टार वेटलिफ़्टर मीराबाई चनू ने वर्ल्ड वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
👉 यह भी पढ़ें:
इससे पहले भी मीराबाई ने 2017 की वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड और 2022 में सिल्वर मेडल जीता था।
इस बार उन्होंने कुल 199 किलोग्राम वज़न उठाया, जिसमें
- स्नैच: 84 किलोग्राम
- क्लीन एंड जर्क: 115 किलोग्राम
हालिया उपलब्धियां
- अगस्त 2025 में अहमदाबाद में हुई कॉमनवेल्थ वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप में मीराबाई ने गोल्ड मेडल जीता था।
- टोक्यो ओलंपिक में भी उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था।
वह लगातार दो साल (2021 और 2022) तक बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर चुनी गईं।



