अल्काराज ने जोकोविच को हराकर दूसरी बार यूएस ओपन फ़ाइनल में जगह बनाई
दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने 38 वर्षीय नोवाक जोकोविच को हराकर एक बार फिर यूएस ओपन के फ़ाइनल में जगह बना ली है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?
- होर्मुज से युद्धविराम तक: ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान समझौते की आखिरी कड़ी पर दुनिया की नजर
- महाराष्ट्र;अंतिम प्रहार में नक्सलियों की कमर टूटी: गढ़चिरौली में 8 गिरफ्तार, 5 ने डाले हथियार
- पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व: दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर मतदान शुरू, करोड़ों मतदाता कर रहे भविष्य का फैसला

22 साल के स्पेनिश खिलाड़ी अल्काराज ने 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच को कड़ी टक्कर देते हुए 6-4, 7-6 (7-4), 6-2 से जीत दर्ज की।
पहले दो सेट बेहद रोमांचक रहे, लेकिन तीसरे सेट की शुरुआत में ही सर्बियाई दिग्गज थकान से जूझने लगे और अल्काराज़ ने मैच पर मज़बूत पकड़ बना ली। मैच के बाद जोकोविच नेट के पास आकर अल्काराज को बधाई देते नजर आए।
2022 के चैंपियन अल्काराज़ अब रविवार को होने वाले फ़ाइनल में जैनिक सिनर (इटली) और फ़ेलिक्स ओजे आलियासिम (कनाडा) के बीच सेमीफ़ाइनल के विजेता से भिड़ेंगे।
मैच के बाद अल्काराज ने कहा,
“एक बार फिर फ़ाइनल में पहुंचना कमाल का एहसास है। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है। भले ही यह टूर्नामेंट का मेरा सबसे अच्छा खेल नहीं था, लेकिन मैंने शुरुआत से आख़िर तक संयम बनाए रखा।”



