नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत शुक्रवार को ज्यादा खराब हो गई। इसके कारण कैबिनेट की बैठक स्थगित करनी पड़ी। रात को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
बताया जाता है कि एक दिन पहले सीएम मान की तबीयत खराब हुई थी, जब वह पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने के लिए पहुंचे थे। सीएम मान की जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है। फोर्टिस अस्पताल की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक उनकी पल्स रेट में सुधार हुआ है। मेडिकल टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि पहले सीएम आवास पर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन डॉक्टर की तरफ अस्पताल में भर्ती करवाने की सलाह दी गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
- Punjab Secretariat Bomb Threat: एक ई-मेल से मचा हड़कंप! सचिवालय में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट
- पंजाब की राजनीति में बड़ा भूचाल: मंत्री संजीव अरोड़ा सात दिन की हिरासत में
- पंजाब में खतरे की घंटी, धमाके के बाद हाई अलर्ट पर पूरा राज्य, हर संदिग्ध पर कड़ी नजर
- पंजाब में धमाकों से दहशत: जालंधर के बाद अमृतसर आर्मी कैंप के पास विस्फोट, जांच तेज
- गुजरात टाइटन्स ने पीबीकेएस को 4 विकेट से हराया: आखिरी ओवर में रोमांचक जीत
बैठक में बाढ़ की स्थिति पर होनी थी चर्चा
सीएम की तबीयत खराब होने के कारण शुक्रवार शाम को होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति पर चर्चा करने और राज्य में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए शाम 4 बजे बैठक बुलाई थी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई सुधार नहीं होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। वे वायरल बुखार से पीड़ित हैं और इसी कारण अरविंद केजरीवाल के साथ सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा नहीं कर पाए थे।



