शनि के वक्री होने से खुलेंगे कई राशियों के भाग्य, अटके काम भी होंगे

Date:

इंदौर। शनि को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शनि के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव जाते हैं। शनि देव को न्यायदाता और कर्म फल दाता भी कहा जाता है जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार शुभअशुभ फल देते हैं।

शनि अभी कुंभ राशि में हैं। इस पूरे साल शनि इसी राशि में रहेंगे। कुंभ राशि में रहते हुए शनि 29 जून, 2024 को वक्री हो जाएंगे और 15 नवंबर 2024 तक कुंभ राशि में इसी अवस्था में ही रहेंगे। यह कुछ राशियों के लिए काफी लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

शनि की उल्टी चाल का फायदा वृषभ राशि को मिलने वाला है। इसके परिणामस्वरूप आपको धन और करियर में खूब तरक्की मिलेगी और व्यापार में मुनाफा होगा। आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से रफ्तार पकड़ेंगी। इस राशि के लोगों के रुके हुए काम पूरे होंगे। लाभ के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन की समस्या भी जल्द दूर हो जाएगी। लंबी यात्राओं पर जाने से पहले थोड़ा ध्यान रखें। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। किसी को दिया गया उधार आपको वापस मिल जाएगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों को महत्वपूर्ण परिणाम मिलेंगे। आपको कुछ क्षेत्रों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी जिसके बारे में आपने कल्पना भी नहीं की थी। आपके सहकर्मी कार्यक्षेत्र में आपको पूरा समर्थन देंगे जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति प्रबल होने लगेगी। आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शनि के वक्री होने के प्रभाव से आपको अपने व्यापार में और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। भाईबहनों से आपका प्रेम बढ़ेगा और आप उनकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य की कृपा समयसमय पर मिलती रहेगी जिससे रुके हुए काम बनेंगे। इस अवधि में आपको आपकी मेहनत का सफल परिणाम मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। इस अवधि में आप धन की बचत करने में सफल होंगे जिससे आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। अगर लंबे समय से कोई संपत्ति आप विक्रय करना चाहते थे और वो नहीं हो रही थी तो इस अवधि में वह हो जाएगी। कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। इस दौरान मकर राशि वालों के पारिवारिक सुखसुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस समय समाज में आपका मानसम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related