नई दिल्ली। इन दिनों देश की सियासत में बंटेंगे तो कटेंगे नारे को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर है। इसी बीच मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इतिहास में जब–जब हिदुओं का बंटवारा हुआ है, तब–तब देश एक हिस्सा अलग हुआ है।
शेखावत ने कांग्रेस पर देश को बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विभाजन की राजनीति की है। धर्म, संपत्ति, जाति और भाषा के आधार पर देश को बांटा, अब वे लोगों को उनके कपड़ों के रंग के आधार पर बांटना चाहते हैं। भगवा हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं बल्कि आस्था का विषय है। शेखावत ने कहा कि हमारी कथाओं में लिखा है कि एकता में ही शक्ति है। अब तक जब भी हिंदुओं का बंटवारा हुआ है, वह हिस्सा देश से अलग हुआ है। मध्य एशिया के फारस से लेकर अफगानिस्तान और नेपाल तक, जिस तरह से भारत से अलग हुआ है, वह विभाजन के कारण ही हुआ है।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमेरिका भारत के बीच ट्रेड डील ,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया एतिहासिक
- तेलंगाना उपचुनाव में सियासी घमासान: केंद्रीय मंत्री संजय कुमार का कांग्रेस पर फर्जी वोटिंग का आरोप
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कहा-मैं ब्राह्मण हूं, हमें आरक्षण नहीं मिला, यह भगवान का बहुत बड़ा उपकार
- रूस से तेल खरीदने से वैश्विक ऊर्जा कीमतों में स्थिरता आई: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी


