नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती हैं। यह शायद पहली बार होगा कि राहुल ने अपनी शादी को लेकर खुलकर कुछ कहा है। जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान कश्मीरी छात्राओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह शादी करने की योजना नहीं बना रहे हैं, लेकिन अगर होती है तो (ठीक) है। हालांकि वह 20-30 वर्षों से शादी के दबाव से बाहर निकल चुके हैं। राहुल ने उन लड़कियों से यह भी कहा कि वह अपनी शादी में उन्हें आमंत्रित करेंगे। राहुल ने अपनी बातचीत का वीडियो सोमवार यूट्यूब पर डाला है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ मेरी समस्या यह है कि वह किसी की बात नहीं सुनते हैं। मुझे ऐसे किसी भी व्यक्ति से समस्या है जो शुरू से मान लेता है कि वह सही हैं, यहां तक कि अगर उसे कोई कुछ दिखा रहा है कि वह गलत है, तो वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे। उनका कहना था कि यह असुरक्षा से आता है, यह ताकत से नहीं आता है। यह कमजोरी से आता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Bollywood actor Aamir Khan तीसरी बार बनने जा रहे दूल्हा, शादी की डेट भी आई सामने
- मायावती ने बंद रखे सियासी दरवाजे : राहुल का संदेश लेकर पहुंचे कांग्रेसी लौटे खाली हाथ
- चौंकाने वाला शोध: क्या शादी से घटता है कैंसर का खतरा? जानिए सेहत से जुड़ा बड़ा सच
- अब ‘सीएम इन वेटिंग’, ‘मिनिस्टर इन वेटिंग’ बनकर दु:खी न हों, दीपक जोशी ने बता दिया इस मर्ज का इलाज-भाजपा में पद न मिलें तो क्या करें?
- असम में बहुविवाह पर सख्त कानून लाएगी सरकार, दूसरी शादी पर होगी 7 साल की जेल
- INDORE–राहुल यहां टिप्पणी करते हैं.. पाकिस्तान में मिठाई बंटती है..CM
राहुल गांधी ने छात्राओं से जम्मू–कश्मीर विधानसभा चुनाव के बारे में भी बात की। राहुल ने कहा कि यह भारतीय इतिहास में पहली बार है कि किसी प्रदेश से उसका पूर्ण राज्य का दर्जा छीन लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह किया गया, वह हमें पसंद नहीं आया। लेकिन, अब हमारे लिए सिद्धांत राज्य का दर्जा वापस पाना है और इसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों को प्रतिनिधित्व शामिल है।



