बिगड़े तेजस्वी यादव के बोले,हिमंत बिस्वा सरमा पर दिया बयान , भाजपा हमलावर
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के एक बार फिर बोल बिगड़ गए उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर की अपमानजनक टिप्पणी के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.भाजपा ने उनके बयान पर माफी की मांग की है.दरअसल असम की विधानसभा में गुरुवार को मुस्लिम शादी और तलाक रजिस्टर करने वाले कानून को रद्द करने के लिए बिल पास किया गया.
इसके तहत अब मुस्लिम समुदाय के लोगों को शादी और तलाक का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा. तेजस्वी यादव ने इसे ही लेकर सोशल मीडिया एक्स पर टिप्पणी की थी. भाजपा ने इसे हिमंत बिस्वा सरमा का अपमान करने वाला माना है.
तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, आप अगर निर्णय से सहमत नहीं है तो असम के मुख्यमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी करने की हद तक चले जाते हैं, क्योंकि वो नॉर्थ-ईस्ट से हैं.
उन्होंने कहा, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या ये मोहब्बत की दुकान है या नफरत के भाईजान हैं?
पूनावाला ने कहा, यह उनकी नॉर्थ-ईस्ट विरोधी सोच को दिखाता है. तेजस्वी यादव ने असम और नार्थ-ईस्ट के लोगों का अपमान किया है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमंता बिस्वा सरमा के हाथ ही एक बार फिर होगी असम की कमान, भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
- असम चुनाव में बड़ा आरोप: हिमंता बिस्वा सरमा बोले—विदेशी सोशल मीडिया के जरिए साजिश की कोशिश
- नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले पर बोले राजद नेता तेजस्वी यादव-अब नहीं बचेगी जदयू, भाजपा ने सीएम को हाईजैक किया
- असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बताई कांग्रेस छोड़ने की कहानी, कहा-2014 में सीएम बनने वाला था, राहुल गांधी के फोन से बिगड़ा खेल


