शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे का भाजपा और संघ पर हमला, कहा-भाजपा का हिंदुत्व फर्जी

Date:

मुंबई। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर भाजपा और संघ पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा के हिंदुत्व को फर्जी करार दिया। ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा।

उद्धव ठाकरे ने रविवार को उत्तरपूर्व मुंबई में आयोजित संकल्प शिविर में क्रिकेट मैच का जिक्र करते हुए कहा कि वे बांग्लादेश, पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलें और हमें हिंदू धर्म सिखाएं। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचारों को मानने वाले लोग दुबई गए थे। वे भारतपाकिस्तान मैच देख रहे थे। वे फोटो ले रहे थे। पाकिस्तानी खिलाड़ी पास में बैठे थे। क्या वे लोग हमें हिंदू धर्म सिखाएंगे? अगर उद्धव ठाकरे या आदित्य ठाकरे दुबई गए होते तो हंगामा मच जाता। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख का रुख था कि पाकिस्तान के साथ तब तक मैच नहीं खेला जाना चाहिए जब तक वह अपने देश के प्रति अच्छा रुख नहीं अपनाता। उद्धव ने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व फर्जी है। देश उन लोगों के हाथ में चला गया है, जिनका आजादी की लड़ाई से कोई लेनादेना नहीं है। उन्हें आजादी की कीमत क्या पता होगी।

उद्धव ठाकरे ने संघ प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुझसे पूछते हैं, डुबकी लगाने नहीं गए। मैंने मोहन भागवत से कहा कि मैं वहां जाऊंगा और डुबकी लगाऊंगा, लेकिन वे नहीं गए, इसलिए मैं भी नहीं गया। फडणवीस पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं उद्धव ठाकरे नहीं हूं, अरे आप नहीं हो सकते, काम को मजबूती से खत्म करने के लिए उद्धव ठाकरे की जरूरत है। अगर इतना ही है तो कल किसानों की कर्जमाफी की घोषणा कर दीजिए। मांबहनों को 2100 रुपये देने की घोषणा करें। मैंने कौन सा काम टाल दिया?

ठाकरे ने कहा कि राज्य को जीत को लाऊंगा

ठाकरे ने कहा कि शिवसेना प्रमुख ने कहा था कि महाराष्ट्र में मैं मराठी हूं, देश में मैं हिंदू हूं. यह हमारी परिभाषा है, लेकिन आज तुम इसे मिटा रहे हो। हम चाहते हैं बीजेपी मुक्त राम। मैं हार नहीं मानूंगा और मैं राज्य को जीत के लाऊंगा उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं हर जिले में शिवाजी महाराज की मूर्ति का निर्माण करूंगा। हम तो जयश्री राम बोलेंगे लेकिन आप से भी कहलवाएंगे जय शिवाजी। अब तो तुम भगवान के नाम पर झगड़ने लगे हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...