नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच जमकर बहस हुई थी। गुरुवार को राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि शाह ने उनके सवालों का न तो सीधा जवाब दिया और न ही कोई सबूत पेश किया। उन्होंने दावा किया कि शाह घबराए हुए लग रहे थे और संसद में उनका व्यवहार साफ दिखा रहा था कि वे मानसिक दबाव में हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि संसद में अमित शाह का व्यवहार सामान्य नहीं था। उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया, उनके हाथ कांप रहे थे। यह पूरे संसद ने देखा है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने सदन में अमित शाह को खुली चुनौती दी थी कि वे आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करें, लेकिन उनके अनुसार, शाह ने इस चुनौती का कोई जवाब नहीं दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, अब हर 20 दिन में होगी समीक्षा
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- अमित शाह को चुनौती देना पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी पर दर्ज हुआ मामला
बुधवार को लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने विपक्ष पर हमला करते हुए चुनावी अनियमितताओं के आरोपों को खारिज किया। इस दौरान अनायास उनके मुंह से साला शब्द निकल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहुल गांधी ने इसी क्लिप को ट्वीट कर लिखा कि अमित शाह का संसद में ‘साला’ कहना वोट चोरी को लेकर उनकी घबराहट और बेईमानी को बेनकाब करता है।



