नई दिल्ली। लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान वायनाड से कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि मेरे सत्तापक्ष के लोग जो बड़े-बड़े दावे और वादे करते हैं, लेकिन आज तक इन लोगों ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। अगर यह लोग लोकसभा चुनाव में अपेक्षित नतीजे प्राप्त करने में सफल रहते, तो संविधान बदलने का भी काम शुरू कर देते। इस चुनाव में इनको पता चल गया कि देश की जनता ही इस संविधान को सुरक्षित रखेगी। प्रियंका ने जाति आधारित जनगणना का भी जिक्र किया।
प्रियंका ने कहा कि संविधान ही हमारी आवाज है। संविधान ने हमें चर्चा का हक दिया है। संविधान ने आम आदमी को सरकार बदलने की भी ताकत दी है। संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि इंसाफ और उम्मीद की ज्योति भी है। हमारा संविधान न्याय की गारंटी देता है। बाबा साहेब अंबेडकर, मौलाना आजाद, जवाहरलाल नेहरू और तमाम नेताओं ने संविधान को बनाने में तमाम साल लगा दिए। हमारा संविधान ने हर भारतीय को एक नई पहचान दी है। संविधान हमारा कवच है, जिसे पिछले 10 सालों में तोड़ने का प्रयास किया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद प्रियंका वाड्रा ने साधा निशाना, कहा-खुद को महिलाओं का मसीहा साबित करना चाहती थी सरकार
- लोकसभा में कांग्रेस पर भड़की कंगना रनौत, नक्सलवाद और कांग्रेस की सरकारों का बताया कनेक्शन
- शादी से पहले दूल्हों की जांच की मांग: लोकसभा में उठा बड़ा मुद्दा
- पश्चिम एशिया संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी- इस युद्ध ने भारत के सामने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं
आज का राजा भी भेष बदलता है
प्रियंका ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना ही उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले एक कहानी होती थी, जिसमें राजा भेष बदलकर लोगों के बीच आलोचना सुनने जाता था। आज के राजा को भी भेष बदलने का बहुत शौक है, लेकिन उनमें न जनता के बीच जाने की हिम्मत है और न आलोचना सुनने की। प्रियंका ने कहा कि देश की जनता जानती है कि भाजपा के पास वॉशिंग मशीन है। इसमें विपक्ष से सत्ता की ओर जाने वालों के दाग धुल जाते हैं।


