बंगाल में पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर निशाना, कहा- टीएमसी कैडर पर खर्च होता है केंद्र से भेजा पैसा

Date:

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार और बंगाल के दौरे पर थे। बंगाल में पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो के तीन नए रूट का शुभारंभ किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पीएम कहा कि बंगाल में विकास कार्यों के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है, चुनौती ये है कि बंगाल के लिए जो पैसा हम सीधे राज्य सरकार को भेजते हैं, उसमें से ज्यादातर हिस्सा लूट लिया जाता है। वह पैसा टीएमसी कैडर पर खर्च होता है, यही वजह है कि गरीब कल्याण की कई योजनाओं में बंगाल देश के दूसरे राज्यों से पीछे है।

जब तक टीएमसी सत्ता में विकास संभव नहीं

👉 यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। अपराध और भ्रष्टाचार टीएमसी सरकार की पहचान बन गए हैं। जब तक राज्य में टीएमसी सत्ता में है, तब तक कोई विकास नहीं होगा। असली बदलाव तभी आएगा जब टीएमसी सत्ता से बाहर हो जाएगी। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को सत्ता में नहीं, बल्कि जेल में होना चाहिए।

बंगाल को नई रोशनी की जरूरत

पीएम मोदी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल को नई रोशनी की जरूरत है। उसे सच्चे परिवर्तन की जरूरत है। आजादी के बाद पश्चिम बंगाल ने पहले कांग्रेस और फिर वामपंथ का लंबा दौर देखा है। इसके बाद, 15 साल पहले, पश्चिम बंगाल के लोगों ने परिवर्तन का फैसला किया और मां, माटी, मानुष के नारे पर विश्वास किया, लेकिन स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है। बहनबेटियों पर अत्याचार, अपराध, भ्रष्टाचार बढ़ गया है। जब तक बंगाल में टीएमसी की सरकार रहेगी, बंगाल का विकास बाधित रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

WhatsApp Username फीचर पर भारत में रोक, सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब

वॉट्सएप ने मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम फीचर पेश किया है, उस पर सरकार ने देश में रोक लगा दी है। इसी के साथ केंद्र ने इस फीचर को मौजूदा आईटी एक्ट का उल्लंघन मानत हुए वॉट्सएप की मदर कंपनी मेटा को शो-कॉज नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। सरकार ने वॉट्सऐप को भारत में यूजरनेम फीचर रोलआउट रोकने को कहा है।