संघ प्रमुख भागवत के जनसंख्या वाले बयान पर बोले ओवैसी-आप कौन होते हैं लोगों के पारिवारिक जीवन में दखल देने वाले?

Date:

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर अपने भाषण में हर परिवार में तीन बच्चों पर जोर दिया था। अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इसको लेकर संघ पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि संघ भारतीय महिलाओं पर बोझ क्यों डालना चाहता है। सभी अपनी प्राथमिकताएं हो सकती हैं? आप कौन होते हैं लोगों के पारिवारिक जीवन में दखल देने वाले?

ओवैसी ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार मुस्लिम जनसंख्या वृद्धि दर घट रही है और यह 14.23 प्रतिशत है, जबकि हिंदुओं की वृद्धि दर लगभग 80 प्रतिशत है। और संघ प्रमुख कह रहे हैं, ठीक है, तीन बच्चे पैदा करो। आप कौन होते हैं लोगों के पारिवारिक जीवन में दखल देने वाले? आप भारतीय महिलाओं पर बोझ क्यों डालना चाहते हैं, जिनकी जिंदगी की अपनी अलग प्राथमिकताएं हो सकती हैं? ओवैसी ने कहा कि यह संघ का दोहरा चरित्र है। संघ समर्थित संगठन ही मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाता है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में मुसलमानों के खिलाफ नफरत को संस्थागत रूप दिया गया है।

पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर जताई नाराजगी

बिहार में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां पर की गई अपमानजनक टिप्पणी ओवैसी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध करें, लेकिन शालीनता खोएं। ओवैसी ने कहा कि आप बोलें, विरोध करें और जितना चाहें निंदा करें, लेकिन अगर शालीनता की सीमा पार करते हैं तो यह गलत है। चाहे वह किसी के बारे में भी हो। प्रधानमंत्री की आलोचना करें लेकिन सीमा पार करना सही नहीं है। तब हमारी बहस का विषय गलत और अश्लील होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई में दहशत: अभिनेत्री के घर दोबारा बम की धमकी, जांच में निकला झूठा अलर्ट

दक्षिण भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री तृषा कृष्णन के...

अंडमान सागर में दर्दनाक हादसा: 250 से अधिक रोहिंग्या और बांग्लादेशी लापता, बच्चों की भी आशंका

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार,...

ट्रंप-मोदी की अहम बातचीत: “हम आपसे प्यार करते हैं” कहकर जताई दोस्ती, कई बड़े समझौतों के संकेत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री...