सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल, वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की जोड़ी दिखाएगी कमाल

Date:

मुंबई। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की आनेवाली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारीका टीजर आज रीलिज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। मेकर्स ने टीजर के साथ कैप्शन में लिखा हैचार लोग, दो हार्टब्रेकर्स, एक शादी टीज़र अभी जारी। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी इस दशहरा, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari teaser: Varun Dhawan returns to 'prime  mode', is surprised Janhvi knows what nightclub is | Bollywood - Hindustan  Times

टीजर की शुरुआत एक ऐसे सीन से होती है जहाँ वरुण धवन बाहुबली के वेश में नजर आते हैं, जबकि अभिनव शर्मा कटप्पा की भूमिका में दिखाई देते हैं। फिर वरुण कहते नजर आते हैं लग रहा हूं मैं बाहुबली। ये सुनकर अभिनव शर्मा कहते हैं रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा लग रहा है। इसके बाद वरुण फिर स्क्रीन पर नजर आते हैं और कहते हैं नहीं, नहीं नहीं। मैं बाहुबली नहीं हूं। कोई इंट्रो देता हूं। इसके बाद वरुण पैंटशर्ट में हैंडसम लुक में नजर आते हैं और हाथ जोड़ते हुए कहते हैं मेरा नाम है सनी संस्कारी। इसके बाद रेड साड़ी में जुल्फें लहराती हुई जाह्नवी नजर आती हैं। इसके बाद सान्या मल्होत्रा भी स्क्रीन पर आती हैं। इसके बाद रोहित सराफ की एंट्री होती है। बैकग्राउंड में सोनू निगम का गाना तुझे लागे ना नजरिया सुनाई देता है। 52 सेकेंड के इस टीजर ने दर्शकों को खूब लुभाया। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। वरुण और जान्हवी के अलावा, फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अभिनव शर्मा, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय और अन्य कलाकार प्रमुख किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।