नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की कल होगी जदयू में एंट्री, नीतीश ने विधायकों से कहा-चिन्ता की कोई बात नहीं

Date:

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा में आने के बाद से बदले सियासी समीकरण के तहत अब निशांत कुमार की जदयू में एंट्री हो रही है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कल यानी 7 मार्च को पार्टी ज्वाइन करेंगे। इसके बाद वे पूरे प्रदेश का दौरा भी करेंगे। जदयू विधायकों की बैठक में यह तय हुआ। नीतीश कुमार ने विधायकों से कहा कि चिन्ता की कोई बात नहीं है।

जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने बताया कि निशांत कुमार ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है और वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। निशांत कुमार की जदयू में एंट्री का सभी विधायकों, सांसदों और विधान परिषद् सदस्यों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निशांत का राजनीति में शामिल होना, मास्टर स्ट्रोर है। इससे कितने लोग परेशान हो जाएंगे? यह आने वाला समय बताएगा।

नीतीश कुमार बोलेमैं अब भी सक्रिय रहूंगा

बैठक में सरकार के गठन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। नीरज कुमार ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने विधायकों को भरोसा दिलाया है कि चिंता की कोई बात नहीं है। सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मैं अब भी सक्रिय रहूंगा। मैं आगे भी उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे।

विधायकों ने नीतीश के फैसले पर जताया दुख

नीरज कुमार ने कहा कि सर्वसम्मति से हम सभी ने मार्मिक पीड़ा के साथ दुख का अहसास कराते हुए कि हमलोग आपके इस फैसले से दुखी हैं, लेकिन आपने फैसला लिया है तो पार्टी आपके साथ है। आपने पार्टी बनाई है तो पूरा विधानमंडल एकजुट है। उन्होंने बताया कि माननीय केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने निशांत कुमार के राजनीति में आने की बात कही तो करतल ध्वनि के साथ विधायकों और पार्षदों ने इस फैसले का स्वागत किया। कल निशांत कुमार जी जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

निशांत कुमार को सीएम बनाने की भी उठी मांग

बैठक में सबसे पहले विधायक चेतन आनंद ने मांग की ती कि निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया जाए. इस पर ललन सिंह ने उन्हें बैठने को कहा। फिर नीतीश कुमार ने बोलना शुरू किया और विधायकों की सभी आशंकाओं को धता बताते हुए कहा, मैं हूं नामेरे रहते आपको कोई परेशानी नहीं हो सकती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Cockroach Janata Party का दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग, सोनम वांगचुक भी पहुंचे

Cockroach Janata Party (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसमें भाग लेने के लिए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज ही अमेरिका से भारत आए। दीपके ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।