नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनकर आईं बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को लोकसभा में अपना पहला सवाल पूछा। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना का यह सवाल हिमाचल प्रदेश की कला शैलियों के विलुप्त होने को लेकर था। उन्होंने हिमाचल की काठ कुणी कला शैली का जिक्र करते हुए कहा कि यह धीरे–धीरे विलुप्त हो रही है। इसे संरक्षित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने संबंधित मंत्री से सवाल किया कि उन कला शैलियों को बचाए रखने के लिए क्या काम किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि हमारे यहां भेड़ और याक की ऊन के स्वैटर,जैकेट और शॉलों की विदेशों में भी बड़ी मांग है, उसको बढ़ावा देने के लिए क्या किया जा रहा है।
कंगना ने हिमाचल के संगीत या कहें वहां की स्पेशल आर्ट फॉर्म के विलुप्त होने का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल का संगीत खासतौर पर स्पीति और किन्नौर की ट्राइबल जातियों की आर्ट फॉर्म विलुप्त हो रही हैं। इनके लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- लोकसभा स्पीकर से मिले टीएमसी के बागी सांसद, त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी में विलय की चर्चा
- कंगना की आत्म केन्द्रित फिल्म : भारत भाग्य विधाता
- लोकसभा में कांग्रेस पर भड़की कंगना रनौत, नक्सलवाद और कांग्रेस की सरकारों का बताया कनेक्शन
- शादी से पहले दूल्हों की जांच की मांग: लोकसभा में उठा बड़ा मुद्दा
- पश्चिम एशिया संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी- इस युद्ध ने भारत के सामने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं
- लोकसभा स्पीकर ने आठ सांसदों का निलंबन किया निरस्त, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के प्रस्ताव पर हुआ फैसला



