महू में राहुल गांधी ने भाजपा और संघ पर जमकर साधा निशाना, जातिगत जनगणना करवाकर, आरक्षण की दीवार तोड़ने का किया वादा

Date:

महू। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को बाबा साहब आंबेडकर की जन्मस्थली महू में थे। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार और संघ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी जातिगत जनगणना कराने से डरते हैं। वे इसे कभी नहीं कराएंगे, लेकिन 50 फीसदी आरक्षण की दीवार को हम लोकसभा-राज्यसभा में तोड़ देंगे। कोई नहीं रोक सकता। हम पहले कांग्रेस शासित राज्यों में आरक्षण 50 परसेंट से ज्यादा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाकर इस दीवार को तोड़ेंगे।

महू में आयोजित जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अरबपतियों को लाखों रुपए देने के बाद डिग्री लेने के बाद भी आपको नौकरी नहीं मिलती है। छोटे दुकानदारों से पूछो जीएसटी, नोटबंदी से फायदा हुआ बोलेंगे नहीं हुआ। लोगों को रोजगार छोटे व्यापारी देते हैं। बड़े-बड़े उद्योगपति नहीं देते। आईआईटी के छात्रों को रोजगार नहीं मिलता है। आपको कहां से मिलेगा, आपको गुलाम बनाया जा रहा है।

👉 यह भी पढ़ें:

लोकसभा चुनाव से संविधान रद्द करने की कोशिश

राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इन्होंने (भाजपा) संविधान को रद्द करने की कोशिश की। इन्होंने कहा कि 400 सीटें आएंगी तो हम संविधान बदल देंगे। उनके सामने हम खड़े हुए और लोकसभा में 400 पार छोड़ो उन्हें सदन में मत्था टेककर घुसना पड़ा। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। दलितों-आदिवासियों-पिछड़ों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। इनका यही लक्ष्य है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत पर किया हमला

राहुल गांधी ने संघ प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ दिन पहले आरएसएस के नेता मोहन भागवत ने कहा कि भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी नहीं मिली, वो झूठी आजादी थी, असली आजादी तो मोदी जी के आने के बाद मिली थी। राहुल गांधी ने कहा कि ये सीधा संविधान पर आक्रमण है।

अडाणी-अंबानी का नाम लेकर भाजपा पर बरसे

राहुल गांधी ने कहा कहा एक बात याद कीजिए और भूलिए मत जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन हिन्दुस्तान के गरीब लोगों के लिए, दलितों के लिए, आदिवासियों के लिए, पिछड़ों के लिए, अल्पसंख्यकों के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। मोदी सरकार का लक्ष्य यही है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि दो तीन अरबपतियों को सारे के सारे कांट्रेक्ट दे देते है। अदाणी और अंबानी जैसे लोगों को भारत का पूरा का पूरा धन पकड़ाया जा रहा है। इस संविधान में कहा लिखा कि भारत का धन अडाणई के हवाले कर दिया जाए। संविधान में लिखा कि हिन्दुस्तान के सारे के सारे नागरिक एक समान है।

आईआईटी वालों को भी नौकरी नहीं मिलती

राहुल ने कहा कि आप अस्पताल जाओ, लाखों रुपए अरबपतियों को दो, बच्चों को कॉलेज भेजो, लाखों रुपए अरबपतियों को दो। ये सोचकर कि सर्टिफिकेट मिलेगा। मगर जो सर्टिफिकेशन आपको मिल रहा है, बिना रोजगार के वो कचरा है। ये देश की सच्चाई है। आईआईएम-आईआईटी के लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। आपको कहां से मिलेगा। आपको गुलाम बनाया जा रहा है। दलितों को, पिछड़ों को, गरीब जनरल कास्ट के लोगों को एक बार फिर गुलाम बनाया जा रहा है। आप देखते जा रहे हो। आपकी लाइफ बर्बाद हो रही है। जितना धन इन अरबपतियों के हाथ में जाएगा, उतना कम रोजगार आपके बच्चों के हिस्से में जाएगा। नोटबंदी हिंदुस्तान के गरीबों को खत्म करने का औजार है।

राष्ट्रपति को मंदिर के भीतर जाने नहीं दिया

राहुल ने कहा कि भाजपा कहती है कि राम मंदिर के लोकार्पण के दिन सच्ची आजादी मिली, लेकिन प्रधानमंत्री ने आदिवासी राष्ट्रपति को मंदिर के भीतर जाने नहीं दिया। समारोह में कोई दलित, पिछड़ा,गरीब नहीं था। देश की पांच सौ बड़ी कंपनियों के बड़े पदों पर कोई दलित, पिछड़ा नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि हिन्दूस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है, एक तरफ कांग्रेस पार्टी जो संविधान के लिए लड़ रही है। दूसरी तरफ जो इस संविधान के खिलाफ है। वे उसे खत्म करना चाहते है।

खड़गे बोले ने भी संघ पर साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पंडित नेहरू ने साफ किया था कि देश को संपूर्ण आजादी मिलनी चाहिए। तबसे लड़ते हुए गांधी जी के नेतृत्व में हमने आजादी हासिल की। आज जो लोग कांग्रेस को गालियां देते हैं, उन्होंने आजादी के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ अंग्रेजों की नौकरी की। इनका कोई योगदान देश की आजादी में नहीं था। क्या ऐसे लोगों को आप माफ करेंगे। इन लोगों को सबक सिखाना है तो एकजुट हो जाओ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

FIFA वर्ल्ड कप 2026: मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराया, फ्रांस ने पैराग्वे को मात देकर क्वार्टर फ़ाइनल में बनाई जगह

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 16 में मोरक्को और फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराया, जबकि फ्रांस ने पैराग्वे को 1-0 से मात दी। अब टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक, मोरक्को बनाम फ्रांस क्वार्टर फ़ाइनल में देखने को मिलेगा।