कांग्रेस-नेकां की सरकार बनी तो जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में मिला देंगे;मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल काॅन्फ्रेंस की सरकार बनी तो ये लोग राज्य को पाकिस्तान से मिला देगें।
उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह लोग सत्ता के लिए आतंकी हिजबुल से भी हाथ मिला सकते हैं। । अपने पैतृक निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अब तो स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में फिर 370 लागू करना चाहता है। यह सभी लोग एससी-एसटी विरोधी हैं। अब्दुल्ला से हाथ मिलाने का मतलब साफ है कि कांग्रेस उसी एजेंडे पर काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार जब से बदली है। वहां हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीर के साथ गलत किया था। अगर कश्मीर को उसी समय पूर्ण रूप में अंगीकृत कर लिया जाता तो जो मसला अभी है, वह नहीं होता। वैसे ही इंदिरा गांधी को बांग्लादेश को अलग देश बनाने की क्या जरूरत थी? भारत में मिला लेते तो आज यह स्थिति नहीं होती।
👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त


