दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, मिलकर काम करने का लगाया आरोप

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस दोनों पर जमकर हमले किए। केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को फंसाने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार का रवैया हमेशा से नरम रहा है। ऐसा लगता है कि सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस और भाजपा एकदूसरे को बचाने के लिए मिलकर काम करते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष की एकता के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया, लेकिन कांग्रेस की ओर से विपक्ष की एकता को कमजोर करने का प्रयास किया गया। विपक्ष के नेताओं को झूठे मामले में जेल भेजा गया, लेकिन नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोग कहते हैं कि कांग्रेस ने भाजपा के साथ समझौता किया। हम पर फर्जी केस बनाकर जेल भेज। हम किसी के भी साथ समझौता नहीं करेंगे।

कई लोग कहते हैं समझौता कर लो

केजरीवाल ने कहा कि मेरे पास कई लोग आते हैं और कहते हैं कि इनसे (भाजपा) समझौता कर लो। समझौते की राजनीति चलती नहीं है। आपको ये लगे कि पीठ पीछे बंद कमरे में कोई समझौता हो जाएगा और जनता को पता नहीं चलेगा, ऐसा होता नहीं है। जनता को सब पता चलता है। कोई कहता है कि मायावती जी ने समझौता कर रखा है, कोई कहता है कि ओवैसी ने समझौता कर रखा है। सबसे ज्यादा तो अब लोग कहने लगे हैं कि कांग्रेस ने समझौता कर रखा है।

दिल्ली सरकार पर भी साधा निशाना

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में छह महीने से इनकी सरकार है। आज जनता आम आदमी पार्टी की सरकार को याद कर रही है। मैं लुटियन दिल्ली में रहता हूं जो बिल्कुल प्राइम इलाका है। मेरे घर रोज पांचपांच बार बिजली जाती है। बच्चों की फीस बढ़ गई है। सड़कें टूटी पड़ी हैं। सीवर जाम पड़े हैं। झुग्गियां तोड़ रहे हैं।

कपास पर छूट को लेकर सरकार को घेरा

केजरीवाल ने अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कि अमेरिकी की मनमानी के खिलाफ भारत सरकार को भी सख्त कदम उठाना चाहिए। भारत सरकार की मंशा साफ नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि अमेरिकी दबाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से आने वाले कपास पर 11 फीसदी ड्यूटी को हटाने का फैसला लिया है। यह फैसला देश के किसानों के साथ धोखा है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हो गया। इस घटना में अब तक 16 लोगों की मौत की खबर आ रही है, जबकि कई घायल हैं। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस-प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सीएम एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया है। बताया जाता है कि यह घटना विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में हुई। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस दुखद घटना पर संज्ञान लेकर मंत्रियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। प्राथमिक रिपोर्ट में करीब 16 लोगों की मौत की बात कही गई है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु में पहले भी पटाखा फैक्ट्रियों के विस्फोट और धमाके के साथ आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनी गई। धमाके के बाद आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और खिड़कियों के कांच टूट गए। तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कट्टानापट्टी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत की खबर से गहरा दुःख हुआ है। इस त्रासदी से उन्हें अत्यंत पीड़ा पहुंची है और उन्होंने जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नरासु को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ज़िलाधिकारी से संपर्क कर सभी आवश्यक सहायता के तालमेल का भी निर्देश दिया है।