पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का दावा-पीएम मोदी को मिली थी आतंकी हमले की खुफिया रिपोर्ट, इसलिए टाल दिया दौरा

Date:

नई दिल्ली। पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को अजीब दावा किया है। झारखंड की राजधानी रांची में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की खुफिया रिपोर्ट मिली थी। इसके बाद ही पीएम ने वहां का अपना दौरा रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री को एक खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी। इसलिए उन्होंने कश्मीर जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। खड़गे ने कहा कि यह बात उन्होंने एक अखबार में भी पढ़ी है।

रांची में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि सर्वदलीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने स्वीकार किया कि खुफिया जानकारी में खामी थी। उन्होंने पूछा कि क्या केंद्र को पहलगाम हमले में हुई मौतों के लिए जवाबदेह नहीं होना चाहिए, जब उसने खुफिया जानकारी में खामी स्वीकार कर ली है। उन्होंने एलान किया कि कांग्रेस पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई के लिए केंद्र के साथ खड़ी है, क्योंकि देश सर्वोच्च है और पार्टी, धर्म और जाति से परे है।

👉 यह भी पढ़ें:

जानकारी होने के बाद भी सुरक्षा नहीं बढ़ाई

खड़गे ने कहा कि आतंकी हमले की खुफिया रिपोर्ट होने के बाद भी केंद्र ने पहलगाम में अधिक सुरक्षा बल क्यों नहीं तैनात किए? क्या केंद्र को पहलगाम हमले में जानमाल के नुकसान के लिए जवाबदेह नहीं होना चाहिए, जब उसने खुद खुफिया चूक स्वीकार कर ली है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।