भोपाल। कांग्रेस के टिकट पर बीना सीट से 2023 में विधायक बनीं निर्मला सप्रे का पीछा कांग्रेस छोड़ती नजर नहीं आ रही है। भाजपा में शामिल हो चुकीं सप्रे की सदस्यता रद्द कराने के लिए अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मप्र हाईकोर्ट जबलपुर में याचिका दायर की है। याचिका में मप्र सरकार, विधानसभा के प्रमुख सचिव, विधानसभा अध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह तोमर और विधायक निर्मला सप्रे को पार्टी बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निर्मला सप्रे के भाजपा जॉइन करने के मामले को लेकर उनकी सदस्यता रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका लगाई थी। कुछ दिनों पहले इंदौर खंडपीठ ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी कि ये उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर का मामला है। इस मामले को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाए। इसके बाद सिंघार ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी पहुंचे एमपी हाईकोर्ट, एक सप्ताह बाद होगी सुनवाई
- पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, कहा-महिलाओं को नौकरी देने से कतराने लगेंगे लोग
- तिरुपति लड्डू विवाद पर सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने कर दी खारिज, कोर्ट ने कहा- पर्याप्त आधार नहीं
- धार इमामबाड़ा मामले में मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका, हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत
- राहुल गांधी को जान का खतरा, पुणे की एक कोर्ट में याचिका दाखिल कर कांग्रेस नेता ने जाहिर की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा की याचिका की खारिज, जले हुए नोटों के मामले में जांच की वैधता को दी थी चुनौती
भाजपा में शामिल हो गई थीं सप्रे
कांग्रेस की नाराजगी यह है कि निर्मला सप्रे ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीतने के बाद भाजपा में शामिल हो गईं। सप्रे ने पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सागर जिले के राहतगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन किया था। तब निर्मला ने कहा था कि मैंने पिछले 6 महीनों में देखा कि मेरे क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो रहा था। विकास की धारा के साथ अपने क्षेत्र का विकास करवाने के लिए मैं भाजपा में शामिल हुई हूं।



