भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पहली ही बैठक में दिखाए सख्त तेवर, कहा-कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुझे भोपाल में ही नजर आते हैं

Date:

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पद संभालते ही पहले ही दाएं-बाएं करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी दे दी थी। आज प्रदेश कार्यालय में बुलाई बैठक में भी उन्होंने सख्त लहजे में समझा दिया है। खंडेलवाल ने बैठक में कहा कि कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुझे भोपाल में ही नजर आते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट हिदायत देते हुए कहा कि जिनके पास जहां दायित्व है उन्हें वहां समय देकर काम करना चाहिए। मोर्चों के अध्यक्षों जिलाध्यक्षों से अनुरोध है सातों दिन कार्यालय पर रहें। अपने प्रवास के कार्यक्रम बनाएं और हर महीने के कार्यक्रमों का कैलेंडर बनाकर काम करें।

बैठकों में समय का रखें ख्याल

प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए बैठकों में समय का ख्याल रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बैठकों के लिए समय निर्धारित किया जाता है। ऐसे में समय का खास ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विधायकों और सांसदों के लिए बैठकें शनिवार और रविवार को ही रखी जाएं। यदि वे समय पर आएं तो इंतजार न करें। उसे तय समय पर शुरू कर दिया जाए। ऐसी परिपाटी डालनी होगी कि बैठक निर्धारित समय पर शुरू हो और तय समय पर खत्म हो।

सत्ता और संगठन एक रूप में दिखें

खंडेलवाल ने कहा मेरे परिवार में अकेला मैं ही राजनीति में हूं। इसलिए मेरे नाम से या फिर किसी मेरे करीबी के नाम को लेकर बिलकुल भी भरोसा नहीं करें। पार्टी की जो लाइन है, वहीं मेरी भी लाइन है, मैं उससे अलग नहीं रहता। भाजपा ही मेरा परिवार है। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि सत्ता और संगठन एक रूप में दिखाई दें।

सभी कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा

खंडेलवाल ने कहा कि सभी को मिलकर संवाद, समन्वय और संपर्क के जरिए पार्टी को और ऊंचाईयों पर लेकर जाना है। जिला और मंडल स्तर पर जो काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा करना है। जिन जिलों में पार्टी का जिला कार्यालय नहीं है, उन्हें जल्दी पूरा करना है। सभी जिला कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी होनी चाहिए। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने भी संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।