पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी, शुभेंदु अधिकारी को दो सीटों से मैदान में उतारा, ममता बनर्जी से फिर होगी टक्कर

Date:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी कर दी। इसमें 144 उम्मीदवार हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दो सीटों से चुनावी मैदान में उतारा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था। बाद में ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से उपचुनाव में उतरीं और विजयी हुईं। भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को फिर से ममता बनर्जी के सामने खड़ा कर दिया है। भाजपा ने दिलीप कुमार घोष को बोलपुर विधानसभा से, आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्र पॉल, खड़गपुर सदर से दिलीप घोष, पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दास गुप्ता को राशबेहारी सीट से टिकट दिया है। पार्टी ने डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हलदर, आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदु मुकर्जी, कालीगंज से बापन घोष, कूचबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय, सिलीगुड़ी से शंकर घोष और हासन से निखिल बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की पहली सूची में 144 उम्मीदवारों में 17 महिलाएं हैं। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य को राजारहाट गोपालपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मुकुट मणि अधिकारी और अरूप कुमार दास 2 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्हें 2-2 सीट से टिकट दिया गया है। मुकुट मणि अधिकारी राणाघाट उत्तर पूर्व और राणाघाट दक्षिण (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगे। अरूप कुमार दास कांथी दक्षिण और एगरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा को मोयना से भाजपा ने टिकट दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज सेंसेक्स ने 77,976 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 78,493 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने शुक्रवार को 24,165 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 24,353 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेज़ी देखने को मिली, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48% की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी  की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में देखने को मिली। इसके बाद क्वालिटी वॉल्स में 2.61 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.10 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल में 1.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में देखी गई।  इसी तरह एचडीएफसी लाइफ में 2.39 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 1.04 प्रतिशत की गिरावट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.69 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 0.58 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।