नई दिल्ली। यूपी में कांवड़ रूट पर पड़ने वाली दुकानों पर मालिक का असली नाम लगाने के सरकार के फैसले को लेकर मचा हंगामा थमता नहीं दिख रहा है। अब इस विवाद में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
बाबा रामदेव ने कहा है कि पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। रामदेव को अपनी पहचान बताने में दिक्कत नहीं है तो रहमान को क्यों दिक्कत है। हिंदू और मुसलमान सबको अपनी पहचान बतानी चाहिए। हमारे ईश्वर एक हैं। किसी को अपनी पहचान बचाने में दिकत नहीं है।
👉 यह भी पढ़ें:
- खैबर पख्तूनख्वा में खूनी हमला: पुलिस चौकी उड़ाई, कई जवानों के मारे जाने की आशंका
- यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन: सहारनपुर मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश सिराज अहमद ढेर
- अखिलेश यादव का आरोप: “यूपी में एसआईआर के नाम पर बीजेपी खेल कर रही है, चुनाव आयोग मिला हुआ है”
- यूपी के सीएम योगी ने उपद्रवियों को दी खुली चेतावनी-जो ऐसा करेगा उसका जहन्नुम का टिकट कटवा देंगे
बाबा रामदेव ने कांवड़ियों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कांवड़िये भी समझदारी दिखाएं और अनुशासन बनाए रखें। मैं सनातन घर्म से आहवान करूंगा कि सनातन घर्म को अपने आचरण में घारण करें। हमें अपने आचरण से परिचय देना चाहिए।
राजनीति के कारण हो रहा विरोध
बाबा रामदेव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के इस फैसले को लेकर हो रहे विरोध पर भी खुलकर बात की। बाबा रामदेव ने कहा कि इस फैसले के विरोध के पीछे राजनीति है। विरोध तो मोदी जी का भी हो रहा है। विरोधी कहते हैं कि उनसे संविधान को खतरा है।


