तमिलनाडु साधने में जुटे अमित शाह, एआईएडीएमके के साथ गठबंधन का किया ऐलान

Date:

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब तमिलनाडु को साधने जुट गए हैं। चेन्नई दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने आज शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके के साथ गठबंधन का ऐलान किया। चेन्नई में एआईएडीएमके नेता . के. पलानीस्वामी के साथ उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव एआईएडीएके, भाजपा और सभी साथी दल मिलकर एनडीए के रूप में एक साथ लड़ेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में और राज्य स्तर पर एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। शाह ने कहा कि हम जनता के असली मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे और मैं मानता हूं कि तमिलनाडु की जनता असली मुद्दों को जानती है और डीएमके से जवाब भी चाहती है। शाह ने आगामी विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने का विश्वास भी जताया और कहा कि एनडीए फिर से भारी बहुमत हासिल करेगा और तमिलनाडु में सरकार बनाएगा। शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आगामी चुनावों में एनडीए फिर से भारी बहुमत हासिल करेगा और तमिलनाडु में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

2023 में टूटा था गठबंधन

2016 में जे. जयललिता के निधन के बाद अन्नाद्रमुक ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था। 2021 के राज्य चुनावों के दौरान, अन्नाद्रमुक और भाजपा का गठबंधन जारी था। 2023 में यह गठबंधन टूट गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 7 जुलाई को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था लेकिन रियल्टी और केमिकल शेयरों में बिकवाली के कारण बाजार में गिरावट आ गई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक की गिरावट के साथ 78,180.72 अंक पर बंद हुआ। इस तरह एनएसई 31.65 अंक टूटकर 24,398.70 अंक पर आ गया।