उत्तर भारत में सर्दी तेज़: हिमाचल, कश्मीर, राजस्थान और बंगाल में तापमान सामान्य से नीचे

Date:

उत्तर भारत में सर्दी तेज़: हिमाचल, कश्मीर, राजस्थान और बंगाल में तापमान सामान्य से नीचे

उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी ने रफ़्तार पकड़ ली है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जबकि राजस्थान और पश्चिम बंगाल में भी तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम की ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर के मध्य से दिसंबर की शुरुआत तक शीतलहर अधिक तीव्र हो सकती है।

Weather Today: बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन, इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट,  जानें अपने शहर के मौसम का ताजा हाल - India TV Hindi

हिमाचल प्रदेश: कड़ाके की ठंड और रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान

हिमाचल प्रदेश में ठंड ने पहाड़ों और घाटियों दोनों को जकड़ लिया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान माइनस 7.4°C तक पहुंच गया। कीलोंग में माइनस 3.3°C, कुकुमसेरी में माइनस 3.1°C और कल्पा में माइनस 0.4°C दर्ज किया गया। ऊंचाई वाले इलाकों में पानी की पाइपें जम गई हैं और सुबह बर्फीली हवाओं से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
राज्य के अन्य हिस्सों में भी पारा सामान्य से दो से पांच डिग्री नीचे रहा। शिमला और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 8.2°C और 8°C दर्ज किया गया। 1 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच हिमाचल में सामान्य से 113% अधिक बारिश हुई है।

जम्मू-कश्मीर: शून्य से नीचे तापमान

श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई, जहां तापमान माइनस 2.1°C तक गिर गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। पहलगाम में माइनस 3.8°C और गुलमर्ग में माइनस 0.5°C दर्ज हुआ। काजीकुंड और कुपवाड़ा में भी तापमान शून्य से नीचे रहा। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है, जबकि 16 नवंबर को ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान: ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

राजस्थान में बारिश भले न हो रही हो, लेकिन ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 से 15°C के बीच रहा। सीकर के फतेहपुर में तापमान 7°C दर्ज हुआ, जो राज्य में सबसे कम रहा। आने वाले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

पश्चिम बंगाल: तापमान सामान्य से नीचे

पश्चिम बंगाल में भी तापमान सामान्य से 2–3°C नीचे बना हुआ है। अगले पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। दार्जिलिंग में 7°C तापमान के साथ सबसे अधिक ठंड रही। कोलकाता में तापमान 17.1°C दर्ज हुआ, जबकि श्रीनिकेतन (बीरभूम) में 13.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

ताबो में सीजन की सबसे ठंडी रात

हिमाचल के लाहौल-स्पीति के ताबो में बुधवार रात सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। प्रदेश के चार स्थानों में तापमान माइनस में पहुंच चुका है और सात जिलों के 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे रहा। हालांकि शिमला सहित कई इलाकों में दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन जारी है। ऊना में अधिकतम तापमान 27.8°C रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोदीजी, अब तो दिल्ली तक पहुंच गए ‘कॉकरोच’, हिम्मत दिखाइए, धर्मेन्द्र प्रधान को हटाइए

विभिन्न परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान को हटाने की मांग उठ रही है। युवाओं की कॉकरोच जनता पार्टी भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। काफी संख्या में युवा जुटे हैं और सरकार से शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं।