पहाड़ों पर बर्फ का कहर: जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक जनजीवन ठप, हाईवे-हवाई सेवाएं प्रभावित

Date:

पहाड़ों पर बर्फ का कहर: जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक जनजीवन ठप, हाईवे-हवाई सेवाएं प्रभावित

पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जमने से जरूरी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित सैकड़ों सड़कें बर्फ की मोटी परत के चलते बंद कर दी गई हैं।

जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी जहां पर्यटकों के लिए आकर्षण बनी हुई है, वहीं स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फ जमने के कारण यातायात, बिजली और अन्य आवश्यक सेवाएं बाधित हो गई हैं।

जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में करीब एक फुट बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में दो से तीन फुट तक बर्फ जम चुकी है। भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और भारी बर्फबारी के चलते हाईवे और लिंक रोड बंद हैं। कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

भारी बारिश और बर्फबारी के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) को बंद करना पड़ा, वहीं उधमपुर के जखानी चौक पर भी यातायात रोक दिया गया। बारामूला, बडगाम और रामबन के पहाड़ी रिसॉर्ट शहर बटोटे में भी जमकर बर्फ गिरी, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर में तब्दील हो गया।

बर्फबारी का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। खराब मौसम के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया के जरिए यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर NOTAM और स्थानीय मौसम खराब होने की वजह से कुछ फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइंस से फ्लाइट स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड के नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगह वाहन और लोग बर्फ में फंस गए। हिमाचल प्रदेश में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, भारी बर्फबारी के चलते चार नेशनल हाईवे समेत 535 सड़कें बंद हो गई हैं और बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। विभाग ने करीब छह करोड़ रुपये के नुकसान की भी पुष्टि की है।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। रामगढ़-मुक्तेश्वर और धनाचूली बैंड इलाकों में फंसे यात्रियों और वाहनों को निकालने के लिए JCB मशीनों से सड़क से बर्फ हटाई गई

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।