कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने उत्तर भारत को जकड़ा: दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द, कई राज्यों में रेड अलर्ट

Date:

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने उत्तर भारत को जकड़ा: दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द, कई राज्यों में रेड अलर्ट

पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड, घने कोहरे और सर्द हवाओं की चपेट में है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया और केवल दिल्ली में ही 129 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

Weather News Today: आ गई दिल्ली वाली सर्दी! उत्तर भारत में कोहरे की घनी  चादर; शीतलहर का अलर्ट - Weather Update Today dense fog in Delhi ncr Bihar  Uttar Pradesh cold wave

शनिवार को सुबह और रात के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और दिनभर धूप नहीं निकलने से ठंड और बढ़ गई।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बहुत घने कोहरे और ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। गाजियाबाद, कानपुर, आगरा और प्रयागराज जैसे शहरों में दृश्यता शून्य रही, जबकि बरेली और झांसी समेत कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई।

उधर, जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड का 40 दिवसीय दौर ‘चिल्लेकलां’ रविवार से शुरू हो गया है। श्रीनगर में शनिवार को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर घाटी और लद्दाख में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आई है। अगले चार दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और भारी बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल प्रदेश में 10 शहरों का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। 21 दिसंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि चंबा और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है।

इस बीच, इंडिगो एयरलाइन ने यात्रा एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को चेताया है कि रविवार सुबह दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे उड़ानों में देरी या बदलाव संभव है। । यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट जाने से पहले उड़ान की ताजा स्थिति जरूर जांच लें और जरूरत पड़ने पर टिकट रीबुक या रिफंड का विकल्प अपनाएं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।