14 राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

Date:

14 राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

पिछले 24 घंटों में देश के कम से कम 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में हालात सबसे गंभीर हैं। नदियां-नाले उफान पर हैं, सड़कों के टूटने और भूस्खलन से आवाजाही बाधित हो गई है।

24 घंटे के अंदर अति भारी बारिश, इन जिलों में तांडव मचाएगी बारिश | Patrika  News | हिन्दी न्यूज

हिमाचल प्रदेश: स्कूल बंद, सैकड़ों सड़कें जाम

  • ऊना, चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और हमीरपुर में मंगलवार को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
  • रविवार और सोमवार को बारिश के चलते 47 पक्के और 98 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए।
  • कांगड़ा, बिलासपुर, कुल्लू, हमीरपुर, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश दर्ज की गई।
  • नूरपुर में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
  • भूस्खलन के कारण मंडी–कुल्लू, मंडी–पठानकोट और भरमौर–पठानकोट हाईवे समेत 793 सड़कें बंद हैं।
  • मणिमहेश यात्रा श्रद्धालुओं की मौत के बाद अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई, 2,000 से अधिक यात्री बीच रास्ते में फंसे हैं लेकिन सुरक्षित स्थानों पर हैं।

Rain Alert: भारी बारिश का Alert, जानें कब और कैसा रहेगा आगे के मौसम का हाल  - rain alert in chandigarh-mobile

राजस्थान: सेना और वायुसेना को उतारा गया

  • कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और झालावाड़ जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब।
  • हाड़ौती क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से जन-धन की भारी क्षति। कई गांव जलमग्न हो गए और संपर्क कट गया।
  • राहत कार्यों के लिए सेना और वायुसेना को तैनात करना पड़ा।
  • मानसून सीजन में अब तक 91 लोगों की मौत बारिश जनित हादसों में हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश: बारिश धीमी पड़ने के आसार

  • पिछले कई दिनों से प्रदेश में सक्रिय मानसून के कारण तराई और दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश।
  • सोमवार को पूर्वी और तराई के लगभग 30 जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, प्रयागराज, सोनभद्र और मिर्जापुर में अच्छी बरसात हुई।
  • मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मानसून की सक्रियता कम होगी, और 4–5 दिन बारिश धीमी पड़ जाएगी।
  • 31 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी से विकसित नए सिस्टम के कारण दोबारा बारिश लौट सकती है।

उत्तराखंड: येलो अलर्ट जारी

  • देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश की चेतावनी।
  • मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
  • बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है।

लद्दाख: हालात बिगड़े, चेतावनी जारी

  • लगातार बारिश से लेह, सहित कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश।
  • मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है।
  • अन्य क्षेत्रों में आसमान घने बादलों से घिरा हुआ है

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।