उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बारिश से हाहाकार, भूस्खलन से सड़कें बंद

Date:

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बारिश से हाहाकार, भूस्खलन से सड़कें बंद

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ दरकने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड:
धारचूला में भारी बारिश के बाद तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर ऐलागाड़ और कुलागाड़ के पास पहाड़ी दरक गई। इसके चलते दारमा, चौदास और व्यास घाटियों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। सोबला सड़क भी भूस्खलन से बंद है। सुवा झूला पुल के पास बोल्डर गिरने से यातायात बाधित हो गया है। एसडीएम जितेंद्र वर्मा के अनुसार, सड़क खोलने के प्रयास जारी हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते मुश्किलें आ रही हैं।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में भूस्खलन, 7 शव मिले; रामबन में बादल फटने से 3 की

जम्मू-कश्मीर:
मौसम विभाग ने 2 सितंबर तक भारी बारिश और भूस्खलन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका असर खासकर जम्मू संभाग पर पड़ेगा, जबकि कश्मीर संभाग पर असर सीमित रहेगा। रामबन और रियासी के पुराने भूस्खलन क्षेत्र फिर सक्रिय हो गए हैं। विशेषकर नाशरी टनल से पंथ्याल तक 20–30 किमी का इलाका बेहद संवेदनशील हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान चट्टानों को काटे जाने, एमबीटी (मेन बाउंड्री थ्रस्ट) के गुजरने, जलवायु परिवर्तन और कमजोर चट्टान संरचना ने इस क्षेत्र को और अस्थिर बना दिया है।

इस बीच, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) को एनएचएआई ने बहाल कर दिया है। हाईवे पर करीब 72 घंटे से फंसे दो हजार वाहन अब अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और भारी मशीनें तैनात की गई हैं।

Himachal: भारी बारिश और भूस्खलन से हाहाकार... 600 से अधिक सड़कें अवरुद्ध, 4  जिलों में स्कूल बंद - havoc due to heavy rains and landslides more than 600  roads blocked-mobile

हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्य:
मौसम विभाग ने पंजाब, राजस्थान, यूपी समेत सात राज्यों में 2 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ganga Rejuvenation Mission: गंगा किनारे के शहरों के लिए बड़ी पहल, 13 शहरों की Urban River Management Plan पूरी, अब 97 शहरों तक विस्तार...

गंगा को स्वच्छ, अविरल और पर्यावरणीय रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने गंगा बेसिन के 13 प्रमुख शहरों के लिए Urban River Management Plan (URMP) सफलतापूर्वक तैयार कर ली है।