पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 34 लोगों की मौत
देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है और राहत के कोई ठोस संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक बाढ़ से 34 लोगों की जान जा चुकी है।
👉 यह भी पढ़ें:
सिक्किम में हजारों टूरिस्ट बाढ़ में फंसे हुए हैं, जबकि मेघालय में करीब 500 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना का बचाव अभियान जारी है।मणिपुर, असम, मेघालय और सिक्किम जैसे राज्यों में फायर सर्विस, असम राइफल्स, एसडीआरएफ़ और एनडीआरएफ़ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
मणिपुर में करीब 56,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 10,000 से अधिक मकान पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं।
हालात को देखते हुए सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत शिविर, भोजन वितरण और सुरक्षित स्थानों पर लोगों की शिफ्टिंग का काम किया जा रहा है, लेकिन बारिश और जलस्तर में बढ़ोतरी राहत कार्यों को चुनौतीपूर्ण बना रही है।


