बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात ‘मोंथा’, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका

Date:

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात ‘मोंथा’, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब तेजी से मजबूत होकर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का रूप लेने जा रहा है। यह सिस्टम दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 26 अक्तूबर तक अति कम दबाव और 27 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।

भारत के पूर्वी तटों की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान मोंथा, कई राज्यों में होगी  भीषण बारिश, जान लीजिए लेटेस्ट अपडेट - cyclone storm montha fury heavy rain  alert on ...

आईएमडी ने अनुमान जताया है कि यह तूफान 28 अक्टूबर को गंभीर चक्रवात के रूप में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के पास तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात में लैंडफॉल कर सकता है।

आंध्र प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सभी जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक आपात बैठक में तैयारियों की समीक्षा की

पश्चिम बंगाल में 27 से बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से 27 अक्टूबर से पश्चिम बंगाल के तटीय और दक्षिणी जिलों में तेज बारिश की संभावना है।

केरल में भारी बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ा

केरल के कई हिस्सों में शनिवार को लगातार भारी बारिश हुई। इससे पालक्कड़, इडुक्की और त्रिस्सुर जिलों के बांधों में जलस्तर बढ़ गया।
तिरुवनंतपुरम के ग्रामीण इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिनसे कुछ घरों को नुकसान पहुंचा।

आईएमडी ने सभी तटीय और पहाड़ी राज्यों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related